टीकमगढ़ जिले के पठा गांव में एक महिला के साथ मारपीट हुई है। घायल महिला का नाम राजकुमारी रैकवार निवासी पठा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी, महिला ने अपनी जेठानी से खाना मंगा तो वह विवाद करने लगी उसके बाद जेठानी ने महिला के साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई।