बांसगांव: कौड़ीराम में स्थित अमृत लान में आयोजित हुआ एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम, बांसगांव के विधायक रहे मौजूद
बांसगांव तहसील क्षेत्र के कौड़ीराम में स्थित अमृत लान मैरिज हाउस में शनिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बांसगांव के विधायक विमलेश पासवान मौजूद रहे। विमलेश पासवान ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारीयों सहित कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का अपील किया।