बांसगांव: गगहा इलाके के खजूरी बाबू गाँव के पास पुलिया के अंदर मिला अज्ञात युवक का शव, सूचना पर पहुंची गगहा थाने की पुलिस
गगहा थाना क्षेत्र के खजूरी बाबू गांव के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास खजूरी बाबू गांव के पास तलाब से पानी निकासी के लिए बनाई गयी पुलिया के अंदर से अज्ञात पुरुष का शव मिला। शव को एक तरफ से तालाब की जलकुंभी से पुलिया बंद दूसरी तरफ से मिट्टी से बंद था। युवक का शव शिनाख्त नहीं हो सका।