Jaisalmer के तपते रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने व्यापक फायरिंग अभ्यास के दौरान अपनी उच्च स्तरीय युद्ध तैयारी और मारक क्षमता का प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और कठिन भू-भाग के बावजूद जवानों ने आधुनिक हथियार प्रणालियों से हवाई खतरों को निष्क्रिय करने का सफल अभ्यास किया।