इटावा: फ्रेंड्स कालोनी इलाके के एलडी सर्वोदय प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत, लापरवाही का आरोप, अस्पताल सील
Etawah, Etawah | Sep 20, 2024 फ्रेंड्स कालोनी इलाके के पीएसी गेट नम्बर 2 के सामने स्थित एलडी सर्वोदय प्राइवेट हॉस्पिटल में औरैया इलाके के वेरीकपरिया गांव की रहने वाली महिला पिंकी की मृत्यु हो गई, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है, शिकायत मिलने पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर श्रीनिवास यादव ने अस्पताल सील कर अग्रिम कार्यवाही में जुटे हुए है। वहीं पुलिस भी शव कब्जे में लेते हुए जांच में जुटी है।