इटावा: भरथना इलाके में पिता द्वारा नवजात को फेंके जाने के बाद हुई मौत मामले में एसएसपी ने किया खुलासा, आरोपी पिता गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Sep 19, 2024 भरथना इलाके में पिता द्वारा नवजात बच्ची को फेंके जाने के बाद हुई मौत मामले में एसएसपी ने आरोपी पिता बब्लू को गिरफ्तार कर मामले की जानकारी दी है। कहा कि शराब के नशे में पत्नी से बच्ची को खींचकर पटक दिया था जिससे बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर आरोपी पिता को जेल भेजा गया है।