इटावा: उदी ब्रांच लाइन की मिट्टी घसकने के कारण इटावा-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन इटावा जंक्शन पर खड़ी यात्रियों को हुई परेशानी
Etawah, Etawah | Sep 19, 2024 राहतपुरा क्रॉसिंग के आगे रेलवे ट्रैक से इटावा-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन 01887 निकालकर इटावा पहुंची। वहीं तब तक किसी ने रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को मिट्टी घसक जाने की जानकारी दे दी। जिस कारण अधिकारियों ने इटावा की ओर से ग्वालियर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 01888 को रोक दिया। जिसके कारण ट्रेन लगभग 3 घण्टे लेट हो गयी।