इटावा: चौबिया इलाके में दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में दैवीय आपदा के तहत 24 घण्टे में मुआवजा दिया जाएगा:SDM
Etawah, Etawah | Sep 19, 2024 चौबिया इलाके में दीवार गिरने से दबकर हुई बुजुर्ग की मौत मामले में एसडीएम सदर विक्रम राघव ने जानकारी देते हुए बताया कि दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। मामले में 24 घण्टे के अंदर दैवीय आपदा के अंतर्गत जो भी धनराशी है उनके परिजनों को दे दी जाएगी। परिजनों ने बताया कि घर की पुरानी दीवार गिरने के कारण हादसा हुआ है।