हसनपुर: रहरा के गांव पौरारा में मामूली विवाद के चलते महिलाओं को पीटा, पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए गए
रहरा थाना क्षेत्र के गांव पोरारा निवासी महिला राधिका व नीलम ने रविवार को करीब 3:00 बजे के आसपास में अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पीड़िता महिलाओं का कहना है कि वह शनिवार रात करीब 8:00 बजे के आसपास में शौचालय से अपने घर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।