हसनपुर: हसनपुर गांव पंडकी में ससुराल आई महिला और उसके परिवार के लोगों पर किया गया हमला, घायल पहुंचे थाने
सैदनंगली थाना इलाके के एक गांव में युवक की बीमारी की मौत के बाद पत्नी एवं मृतक युवक की मां के बीच कूड़ा उठाने को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मायके एवं ससुराल पक्ष के बीच जमकर मारपीट एवं लाठी डंडे चलें। जिसमें पत्नी समेत मायके पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।