हसनपुर: गंगेश्वर गांव आदमपुर में रास्ता न बनने से ग्रामीण परेशान, ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप, किया प्रदर्शन #jansamasya
विकास खंड गंगेश्वरी के गांव आदमपुर में शनिवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर रास्ता नही बनाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया । आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान से रास्ता बनाने की लिए अनेक बार मांग कि जा चूकि है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, बताया कि दर्जनों से अधिक परिवार रहते हैं जिसके लिए लगभग 20 वर्ष पहले खड़ंजा डलवाया गया था।