हसनपुर: आदमपुर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
शनिवार दोपहर करीब 2:30 पर आदमपुर थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गांव आदमपुर में छापेमारी की इस दौरान पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे वारंटी जाकिर पुत्र नसरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया और उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया। थाने के उप निरीक्षक रामप्रकाश ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।