निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील परिसर में कब्जा कराने पहुंचे पक्ष को SDM ने रोका, मच गया हड़कंप
निजामाबाद तहसील परिसर में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्यामधर यादव पुत्र दिलराम यादव निवासी अमहामाफी सिविल कोर्ट के आदेश के आधार पर कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के अमीन और थाना निजामाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे बताया जा रहा है कि टीम द्वारा तहसील परिसर और उसके सामने स्थित जमीन पर जगह-जगह पेंट से निशानदेही की जा रही थी।