मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव चौक के समीप से शनिवार शाम में जेएच 03 ई 2636 नम्बर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। इस संबंध में चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव निवासी रविंद्र तिवारी ने रविवार शहर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने शाम 7 बजे बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई।