रामनवमी और हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हमीदगंज में न्यू सुरभि क्लब भंडारा का आयोजन किया गया। उद्घाटन झामुमो के युवा नेता अभिषेक सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। उद्घाटन के बाद अभिषेक सिंह ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी।