ईसाई धर्मावलंबियों ने रविवार को खजूर पर्व मनाया। शांति की महारानी गिरजाघर में प्रार्थना सभा के बाद दोपहर 3 बजे शोभायात्रा निकाली गई। बताया गया कि ईस्टर के पहले रविवार को ईसा मसीह के येरूसलेम शहर में प्रवेश के समय लोगों ने मार्ग पर खजूर की डालियां, धनी लोगों ने कपड़े बिछाकर प्रभु का जय जयकार करते हुए स्वागत किया था।