मेदिनीनगर (डालटनगंज): चैनपुर जलापूर्ति योजना में 20 दिनों से ठप है सप्लाई पानी, निगम का दावा दो दिनों में स्थिति हो जाएगी सामान्य #jansamasya
चैनपुर जलापूर्ति योजना से 20 दिनों से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। 37 डिग्री तापमान में जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए लोग परेशान हैं। टैंकर का प्रबंध कर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। शाहपुर कोयल नदी किनारे इंटकवेल में लगी दोनों वीटी मोटर लंबे समय से खराब रहने और धयान नहीं देने के कारण ऐसी स्थिति बनी है।