पलामू पुलिस ने पांडेय गैंगवार मामले के आरोपी सुभाष सिंह उर्फ बाघा को गिरफ्तार कर लिया है। पलामू पुलिस की टीम सुभाष सिंह से पूछताछ कर रही है। बता दे कि पांच जनवरी 2025 को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा में कोयला पट्टी के डॉन भरत पांडेय और दीपक साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड का आरोपी सुभाष सिंह उर्फ बाघा है।