इंकलाबी नौजवान सभा की राष्ट्रीय परिषद सदस्य दिव्या भगत ने रविवार दोपहर 3 बजे एक बयान जारी कर कहा कि पलामू बार एसोसिएशन घोर जातिवादियों का अड्डा है। जहां जातिय वर्चस्व स्थापित करने के लिए पिछड़ों-दलितों के साथ बेअदबी होती है। उनके साथ गाली गलौज किया जाता है। मारपीट होती है। यहां तक कि दलित–पिछड़े वकीलों को बार से भी निकाल दिया जाता है।