सोलन में अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार जारी है। आज भी नेशनल हाईवे के किनारे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।
लेकिन इसी बीच सोलन के लोअर बाजार से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चालान काटने वाली महिला कर्मचारी के साथ एक दुकानदार कथित तौर पर बदतमीजी करता हुआ दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि दुकानदार ने रास्ते के हिस्से में अतिक्रमण किया हुआ था, जिसको हटाने को लेकर महिला कर्मचारी ने उसे कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मामला बहस से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। महिला कर्मचारी की ओर से हाथापाई की बात भी कही जा रही है।
अब इस पूरे मामले का वीडियो आपके सामने है…
आप खुद देखिए और बताइए कि ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी के साथ इस तरह का व्यवहार कितना सही है।
Solan, Solan | Sep 11, 2026