शाहपुर: शाहपुर कृषि उपज मंडी में नए सीजन की अनाज खरीदी का शुभारंभ, नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक भी पहुंचे
Shahpur, Betul | Nov 2, 2026 कृषि उपज मंडी शाहपुर में सोमवार को नए सीजन की अनाज खरीदी का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक मंडी पहुंचे और किसानों एवं व्यापारियों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने किसानों और व्यापारियों से स्नेह भेंट कर नए खरीदी सीजन की शुभकामनाएं दीं।