जोधपुर: रातानाडा थाना क्षेत्र के गणेशपुरा में पीहर जाने के लिए निकली एक विवाहिता व 2 बच्चियां हुई लापता, पुलिस तलाश में जुटी
जोधपुर में 2 दिन पहले दो बच्चियों के साथ पीहर जाने का कहकर निकली एक विवाहिता बीच रास्ते में ही गायब हो गई,पति ने आज गुमशुदगी दर्ज कराई है,रातानाडा थाने में दी रिपोर्ट में गणेशपुरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी अपने दो 5 वर्षीय पुत्री के साथ पीहर जाने लिए निकली,ना तो पीहर पहुंची और न ही वापस घर पहुंची पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की है।