सिमडेगा: छठ पूजा को लेकर सिमडेगा में सजी पूजन सामग्री की दुकानें, एसपी ने कहा- सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर सिमडेगा शहर में गुरुवार को दिन के बारे में पूजन सामग्री की दुकानें सजी, जहां पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इधर इस मामले में सिमडेगा एसपी ने कहा कि पर्व को ध्यान रखते हुए सभी छठ घाट पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है, ताकि किसी प्रकार से कोई भी दिक्कत ना हो उन्होंने कहा को उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।