सिमडेगा: सिमडेगा जेल में बंद विचाराधीन कैदी की सदर अस्पताल में हुई मौत
सिमडेगा जेल में बंद विचाराधीन कैदी की तबीयत बिगड़ी जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में रखा गया था जिसकी गुरुवार की सुबह 8:00 बजे मौत हो गई। बताया गया कि कैदी रवि जॉनसन का मारपीट के मामले में जेल में बंद था और अचानक देर रात उसकी तबीयत बिगड़ी जिसे अस्पताल लाया गया था जहां पर इलाज के क्रम में मौत हो गई ,इधर मामले पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।