क्या दबंगों के सामने बेबस हो गया सिस्टम?
एक किसान... जिसने अपनी जमीन बचाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि न जमीन बची, न घर दबंगों ने उमरिया गांव में उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया और कारातला गांव में उसके घर पर भी जबरन कब्जा कर लिया अब हालात यह हैं कि बुजुर्ग परेशान किसान अशोकनगर में मजदूरी कर जीवन गुजारने को मजबूर है। जिस बेटे के सहारे भविष्य था, वह भी अब इस दुनिया में नहीं रहा। अगर शिकायतों के बाद भी पीड़ित को न्याय नहीं मिलता, तो सबसे बड़ा सवाल व्यवस्था से है—आखिर आम आदमी जाए तो जाए कहाँ? क्या कानून सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है, या दबंगों के सामने व्यवस्था सचमुच बेबस हो चुकी है? 📃✍️
#Ashoknagar #Mungawali #LandDispute #Justice #MPNews