पटना ग्रामीण: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे CWC बैठक के लिए पटना पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
24 सितंबर को सीडब्ल्यूसी की बैठक को लेकर पूरे देश से कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं का आना जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।