पटना ग्रामीण: महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक समाप्त, गठबंधन के सभी पहलुओं पर हुई चर्चा
महागठबंधन के समन्वय समिति के बैठक खत्म होने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में गठबंधन के तमाम पैमानों पर चर्चा हुई है। मौके पर उन्होंने CWC की बैठक को लेकर भी कहा कि बैठक में बिहार और भारत की जनता के तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।