पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में रावण-वध को लेकर पटना के डीएम ने किया निरीक्षण
पटना जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे पटना के गांधी मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर रावण-वध की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि भीड़-प्रबंधन,यातायात व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसओपी के अनुसार त्रुटिरहित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगा।