पटना ग्रामीण: पटना में रामकृपाल यादव का कांग्रेस पर हमला, कहा- राहुल और तेजस्वी के बीच अंदरखाने ज़बरदस्त लड़ाई
पटना में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अभी उनकी वोटर अधिकार यात्रा हुई। बिहार में किसी का वोट खत्म नहीं हुआ है, आप किसी से भी पूछ सकते हैं। इसके बहाने वह राजनीति कर रहे हैं और अपने संगठन के विस्तार के लिए प्रयास कर रहे हैं।