पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर गाजे-बाजे के साथ पहुंचे समर्थक, अपने नेता के लिए टिकट की मांग की
राबड़ी आवास के बाहर मंगलवार को काफी चहल पहल देखने को मिला। विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से टिकट की मांग को लेकर कई नेता अलग-अलग तरह से राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। वहीं मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे भी गाजे बाजे के साथ टिकट मांगने के लिए नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।