सहजनवा: गोरखपुर में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, सहजनवा में बंजर भूमि पर खड़ी की गई पक्की दीवार, प्रशासन ने उखड़वाया दरवाजा
गोरखपुर के सहजनवा नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार सुबह सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया। वार्ड नंबर-9 (पिपरा) में भूमाफियाओं ने बंजर भूमि पर पक्की दीवार खड़ी कर दरवाजा लगा दिया। सूचना मिलने पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से लगाया गया दरवाजा उखड़वाकर कब्जे में ले लिया। साथ ही निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई।