खड़गपुर: भाजयुमो ने खड़गपुर नगर क्षेत्र के वार्ड में चलाया हर घर तिरंगा अभियान,बांटे तिरंगे झण्डे
बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री व उपमुख्य पार्षद दीपक यादव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर वार्ड वासियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया साथ ही लोगों के बीच तिरंगा प्रदान कर राष्ट्र भक्ति की भावना का संचार किया। भाजयुमो के जिला महामंत्री दीपक यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एक अभियान है।