गुमला: 10 किमी सड़क निर्माण की मांग, 6 माह बाद बाद भी पहल नहीं होने से ग्रामीण नाराज
Gumla, Gumla | Sep 29, 2026 चैनपुर प्रखंड की बमदा पंचायत अंतर्गत सकरा गांव की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च में उपायुक्त को आवेदन देकर कुरूमगढ़ थाना से कोटाम बेहरा टोली सकरा डिपा टोली होते हुए रोधाडीह मोड़ तक करीब 10 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की गयी थी। इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है।