धरियावद: धरियावद में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान का दिया संदेश
नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण,भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज धरियावद नगर में पुलिस जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।धरियावद थाना परिसर से पुलिस उप अधीक्षक अंकुश मीणा एवं थाना प्रभारी हजारी मीणा के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने नगर के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला।