दमोह: बलाकोट के जंगल में तीन भालुओं ने युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर
Damoh, Damoh | Jul 9, 2026 दमोह बलाकोट वन क्षेत्र में तीन भालुओं के हमले में बामनोदा (सागर) निवासी 33 वर्षीय माधव आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी ससुराल ग्राम बोमबन जा रहे थे, तभी रास्ते में भालुओं ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया। वन विभाग ने तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की है और घटना की जांच शुरू।