गरोठ: जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, नागरिकों से स्वगणना का आह्वान
गरोठ नगर परिषद द्वारा शासन के निर्देशानुसार जनगणना 2027 का प्रथम चरण 16 अप्रैल 2026 से शुरू कर दिया गया है, जो 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गिरीश शर्मा के निर्देशन में वार्डवार प्रभारी, कर्मचारी एवं गठित दल घर-घर पहुंचकर नागरिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित कर रहे हैं।