बीना: सर्वोदय चौराहे के पास से किसान की बाइक की डिग्गी में रखे ₹3 लाख हुए चोरी, किसान नेता ने पीड़ित के साथ किया प्रदर्शन
Bina, Sagar | May 9, 2025 किसान राजा भाई पिता शेर सिंह निवासी sirchopi ने शुक्रवार को बैंक ऑफ़ इंडिया से ₹300000 निकाल कर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रख दिए और जैसे ही किसान सर्वोदय चौराहा के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर ट्रैक्टर का सामान लेने गया। तभी अज्ञात चोर मोटरसाइकिल से रुपए चोरी कर फरार हो गया। जिसकी शिकायत फरियादी ने बिना थाने में की, और सर्वोदय चौराहे पर प्रदर्शन किया।