बीना: बीना थाना क्षेत्र में दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ़्तार
Bina, Sagar | May 9, 2025 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 वर्षीय युवती ने आरोपी से स्नैपचैट पर दोस्ती की और व्हाट्सएप का नंबर दे दिया। आरोपी ने अश्लील वीडियो कॉलिंग का स्क्रीनशॉट लेकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया और फिर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। उसके बाद आरोपी ने युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।