बीना: भगत सिंह वार्ड में जहरीला पदार्थ खाने से हुई 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | May 8, 2025 40 वर्षीय मनीष पिता जय सिंह निवासी भगत सिंह वार्ड ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। व्यक्ति की हालत बिगड़ती देख परिजन बुधवार की शाम सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही गुरुवार को बिना थाने से जवान पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई की बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।