बीना: स्टेशन रोड सहित नगरीय क्षेत्र में आवारा मवेशियों का आतंक, आए दिन लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार
#jansamasya
Bina, Sagar | May 8, 2025 स्टेशन रोड सहित नगर के वार्डों एवं रेलवे स्टेशन पर आवारा मवेशियों का झुंड देखा जा सकता है। जिसकी वजह से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और कई शिकायतों के बावजूद भी मवेशियों को हटाने में प्रशासन नाकाम है। बरसों से चली आ रही है समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। आप देख सकते हैं स्टेशन रोड के साथ-साथ वार्डों में बड़ी तादाद में मवेशी जमे हुए हैं।