कोईलवर: बीरमपुर बथानी से शराब के नशे में युवक को गिरफ्तार किया गया, ब्रेथ एनालाइजर जांच के बाद भेजा गया जेल
गिधा थाना पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गिधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार यादव, पिता स्वर्गीय अक्षय लाल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बीरमपु बथानी से गिरफ्तार कर रविवार दोपहर 3:30 बजे जेल भेज दिया।