जयसिंहनगर: बांसा रोड तिराहे पर एक्सीडेंट करने के मामले में बाइक चालक के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसा रोड तिराहे में विगत दिनों हुए एक्सीडेंट में पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ गुरुवार की शाम 5 बजे मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि बांसा रोड तिराहे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर अपाचे मोटरसाइकिल चालक के द्वारा गुरुभान सिंह गोंड का एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह घायल हो गया।