.*बस्ती - छावनी थाना अध्यक्ष पुलिस राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को मिली बड़ी सफलता, हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश* 2 शातिर गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी संरक्षण में, सफेद वेन्यू कार और 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 14 सितंबर 2026
बस्ती। जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि 2 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वेन्यू कार और 5 नीले जरीकैन में भरा करीब 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
*ऐसे पकड़े गए -*
दिनांक 13.09.2026 की रात्रि थाना छावनी पर सूचना मिली कि रमघटिया सड़क किनारे खड़ी ट्रक से डीजल चोरी हुआ है। इस पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 191/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आज 14.09.2026 को सुबह 03:25 बजे मझौवा दूबे के पास से घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
1. आदर्श वर्मा पुत्र स्व0 खुशीराम वर्मा निवासी जुंवागांव थाना भीटी जिला अम्बेडकरनगर उम्र 20 वर्ष।
2. लवकुश चौहान पुत्र इन्द्रपाल चौहान निवासी गौहनिया थाना गोसाईंगंज जनपद अयोध्या उम्र 19 वर्ष।
3. दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है।
*अपराध का तरीका - राजनीतिक झंडे की आड़ में चोरी*
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे चार पहिया वाहन पर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगाकर चलते थे ताकि पुलिस चेकिंग से बच सकें। भोर के समय जब हाईवे किनारे खड़े ट्रकों के ड्राइवर नींद में होते थे, तब वे पाइप के जरिए डीजल निकाल लेते थे और उसे इधर-उधर बेचकर शान-शौकत और खाने-पीने में खर्च कर देते थे। ये लोग अम्बेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती आदि जनपदों में इसी तरह चोरी करते थे। कल रात भी मझौवा दूबे में खड़ी ट्रक से डीजल चोरी कर बेचने जा रहे थे। कुछ दिन पहले कलवारी टांडा रोड से भी इसी गाड़ी से डीजल चोरी किया था।
*आपराधिक इतिहास -*
आदर्श वर्मा पर अकबरपुर और भीटी थानों में लूट, आर्म्स एक्ट सहित 6 मुकदमे दर्ज हैं। लवकुश चौहान पर थाना गोसाईगंज अयोध्या में डीजल चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज है।
*बरामदगी -*
1. एक सफेद वेन्यू कार घटना में प्रयुक्त
2. 5 प्लास्टिक के नीले जरीकैन में लगभग 50 लीटर चोरी का डीजल
*गिरफ्तार करने वाली टीम -*
प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 राधारमण यादव प्रभारी चौकी अमोढा, उ0नि0 रामकुमार पासवान, हे0का0 फयानाथ भास्कर, का0 राजीव रंजन, सौरभ सिंह, अजीतनाथ शुक्ला शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर सभी को माननीय न्यायालय भेज दिया है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 14, 2026