गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा, प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियो के बीच घूमता दिखा सांड, वीडियो आए सामने
गुना शहर में आवारा मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुना रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर भी सांड घूमते दिखाई देते है। प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के बीच सांड का घूमते, डस्टबिन में कचरा खाते वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है। रेलवे अधिकारियों द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा। प्लेटफार्म और पटरियों पर घूमते सांडो से यात्रियों को भी खतरा बना रहता है।