गुना नगर: कलेक्टर ने गुना नगर पालिका का किया निरीक्षण, राजस्व क्लर्क पर हुए नाराज, नामांतरण घर-घर जाकर बांटने दिए निर्देश
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने 25 जुलाई की शाम को नगर पालिका का निरीक्षण किया। नामांतरण की जानकारी ली। फाइल की नोटशीट में स्पष्ट टिप लिखने, प्रस्तुतकर्ता की सील हस्ताक्षर तारीख लिखने को कहा। राजस्व क्लर्क पर सीट देर से प्रस्तुत करने पर नाराज हुए। कहा, नगर पालिका टीम कल से वार्डों में घर-घर जाकर नामांतरण वितरण करेगी। लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी दी।