कोल: गोधा में कूलर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Koil, Aligarh | Apr 27, 2024 अलीगढ़ के गोधा में कूलर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आकर 36 वर्षीय व्यक्ति अवधेश की मौत हो गई। शुक्रवार को अवधेश अपने घर के कूलर में पानी भर रहे थे इस दौरान अचानक लाइट आ गई जिसके बाद वह करंट की चपेट में आ गये। घटना के बाद शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।