कोईलवर: कोईलवर 114 RAF परिसर में CPR तकनीक पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया
कार्डियक वेलनेस ड्राइव के तहत शनिवार को 114 RAF परिसर में CPR तकनीक पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम RCWA-114 RAF की अध्यक्ष श्रीमती रितु झा के दिशा-निर्देशन में हुआ, जबकि PHC कोइलवर के डॉ. आनंद दीप ने सत्र का नेतृत्व किया। आपातकालीन स्थिति में हृदय गति रुकने पर अपनाई जाने वाली जीवन रक्षक CPR तकनीक की जानकारी दी गई। कार्यक्रम दोपहर 1:00 तक चला।