आंवला: आंवला के अलीगंज में दुकान से 40 कुंतल धान चोरी, दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
Aonla, Bareilly | Nov 28, 2026 आंवला तहसील के अलीगंज कस्बे में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने गल्ला दुकान का शटर काटकर 40 कुंतल शरबती धान चोरी कर लिया। धान 80 कट्टों में रखा था। पुलिस ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे जांच शुरू कर दी है।