रावला: रामलीला मैदान के पास सरेआम सट्टे की खाईवाली कर रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रावला थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास सरेआम सट्टे की खाई वाली कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हरदीप सिंह सरेआम सट्टे की खाई वाले कर रहा था आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 750 की नगरी बरामद की गई है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।