धोली मुरौल: ढोली बाजार में आभूषण व्यवसायी के घर पर हुई फायरिंग, पुलिस ने FIR दर्ज की, जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल ओपी क्षेत्र के ढोली बाजार में आभूषण व्यवसायी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे में एफआईआर दर्ज की है। आभूषण व्यवसायी शिवनाथ साह ने दो सगे भाई नेमोपुर निवासी विनोद ठाकुर के पुत्र आयुष गर्ग व पीयूष गर्ग एवं एक अज्ञात को नामजद किया है।